कटिहार: शहीद चौक स्थित जिला परिषद की जमीन पर बनी दुकानों का होगा कायाकल्प, बनेगा नया मार्केट और पार्किंग
मंगलवार की शाम 4 बजे जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने बताया कि जिला परिषद जमीन पर बने दुकानें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कभी भी वह दुकानें गिर सकती है। जिसे लेकर दुकानदारों को नोटिस भी किया गया है और उन्हें दुकान खाली करने को कहा गया है। ताकि उस जगह पर नया मार्केट और डाक बंगला में पार्किंग बनाया जाए।