कटिहार: लक्ष्मीपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
लक्ष्मीपुर में भूमिविवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में महिला जख्मी हो गयी। यह मामला शाम पाँच बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।