कटिहार: रौतारा में दबंगों ने एक व्यक्ति की 33 डिसमिल जमीन पर किया कब्जा, पीड़ित पहुंचा एसपी के पास
मंगलवार की दोपहर 3 बजे रौतारा निवासी अवधेश ठाकुर जमीन विवाद मामले को लेकर एसपी वैभव शर्मा के पास पहुंचे थे। जहां आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका 33 डिसमिल जमीन उनके दादा ने खरीदा था। जिसका सारे कागजात उनके पास है और उस जमीन का रसीद भी वह काटते है। गांव के ही छोटू, संजय, सुखदेव, दिलीप, सुभाष और निरंजन सिंह उनके जमीन पर कब्जा कर लिया है।