कटिहार: लंगड़ा बागान के पास रेल क्षेत्र आने-जाने वाले रास्ते को डीआरएम ने किया बंद, राजद नेता ने किया प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे राजद नेता समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का उद्देश्य डीआरएम के फरमान पर रास्तों को बंद कर दिया गया था। राजद नेता ने बताया कि डीआरएम के आदेश पर इन रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में स्कूल, बैंक और स्टेशन जाने का सुलभ रास्ता है।