शाहनगर में 20 रुपये के गुटखे पर बवाल! दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
शाहनगर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)
महज 20 रुपये का गुटखा उधार नहीं मिला, तो विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात शाहनगर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास स्थित एक चाय-पान की दुकान पर युवक ने 20 रुपये का गुटखा उधार मांगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि युवक ने पहले दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से कई वार किए। घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
पुलिस की कार्रवाई: पुलिस के अनुसार, फरियादी की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना जारी है।
सबसे बड़ा सवाल: क्या महज 20 रुपये के लिए किसी के साथ मारपीट करना जायज है? आखिर छोटी-सी बात पर कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर रोक कैसे लगेगी?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
शाहनगर और पन्ना जिले की सटीक एवं निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज Gajendra Singh को फॉलो करें।
#Shahnagar #PannaNews #ViralVideo #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #शाहनगर #पन्ना_समाचार #वायरल_वीडियो #पन्ना_पुलिस