इकौना: इकौना पुलिस ने सौरूपुर रोड से दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इकौना पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। दरअसल मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा अन्य की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस बात कह रही।