इकौना: सौरूपुर लाल बनकटी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दामाद समेत 3 के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
सौरूपुर लाल बनकटी में एक विवाहिता की उसी के ससुराल मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि मृतका के पिता ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को ताहिर दी है।फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।