बड़वानी बस स्टैंड पर शनिवार शाम एक युवक की अचानक मौत हो गई। दरअसल अलीराजपुर निवासी राकेश डावर अपने चार से पांच वर्षीय बेटे के साथ सेंधवा से अलीराजपुर जा रहे थे। बस स्टैंड पर बस में बैठने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के लिए आवाज लगाई,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।परिजनों को जानकारी लगने के बाद पहुंचे।