बाड़मेर: पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर की टीम ने 7 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त जब्ती के मामले में फरार अपराधी को किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Aug 7, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने गुरुवार शाम 7.00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान ‘‘धरकरभर ‘‘ में दिये गये निर्देशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना ग्रामीण मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 33/2024 मे जब्त 7 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त जब्ती के प्रकरण मे लम्बे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।