नावानगर: उसरा गांव के पास नदी किनारे आग लगने से एक किसान का लगभग 5 बीगहा के गेहूं बोझा जलकर राख
उसरा गांव के पास नदी किनारे आग लगने से एक किसान का लगभग 5 बीगहा के गेहूं बोझा जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना नावानगर पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने पहुंच अगलगी घटना का जायजा लिया। इसकी जानकारी मंगलवार को नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि गेहूं का बोझा पीड़ित किसान उसरा गांव के अरुण पासवान का था।