नावानगर: नावानगर में पूर्व विधायक स्व0 लाल बिहारी प्रसाद की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, एक सभा का आयोजन
नावानगर में पूर्व विधायक स्व0 लाल बिहारी प्रसाद की 20 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैल्यचित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। साथ ही उनकी याद में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व विधायक के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।