नावानगर: इकिल गांव के झोपड़ीनुमा गौशाल में आग लगने से चार दुधारु मवेशी झुलस कर जख्मी
इकिल गांव के एक झोपड़ीनुमा गौशाला में आग लग गई। जिससे उसमें बंधी चार दुधारु मवेशी झुलस कर गंभीर रुप से जख्मी हो गई। हालांकि इस घटना की जानकारी पशुपालक विजय सिंह ने स्थानीय पुलिस को नहीं दिया है। पशुपालक के अनुसार झोपड़ीनुमा गौशाला में हर रोज की तरह वह मवेशी बांधे हुए थे। अचानक गौशाला से आग की लपटे उठने लगी। यह देखकर पशुपालक शोर मचाने लगे।