नावानगर: सोनवर्षा के अमरपुरी स्थित रौशन होंण्डा बाइक दुकान में लगी आग, लाखों रुपए के बाइक संबंधित समान जलकर राख
सोनवर्षा के अमरपुरी स्थित रौशन होंण्डा बाइक दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए की बाइक संबंधित समान जलकर राख हो गई। घटना के समय दुकान की शटर बंद था।बाद में सोनवर्षा ओपी में तैनात फायर ब्रिगेड वाहन के कर्मी एवं आसपास के लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया।