जनपद अमरोहा के थाना नौगांवां सादात क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी के रहने वाले लोग पिकअप से जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा देहगवां जा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव बैरपुर मेहराजी के समीप पहुंचे तो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई।