खलीलाबाद: डारी डीहा गांव में 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शव का हुआ पोस्टमार्टम
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डारी डीहा गांव में खेल के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है सोमवार शाम हुई घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर मंगलवार सुबह पुलिस ने खेल में शामिल बच्चों सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है