मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक वृद्धा की मौत,लोगो ने किया हंगामा
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 ब्रहस्पतिवार की सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही से घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक वृद्धा की जान चली गई। घटना से गुस्साए महिला के परिवार और क्षेत्रवासियों ने हंगामा कर दिया। बाद में कुछ पार्षदों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।