राजमहल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे राजमहल अनुमंडल अस्पताल में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक उदय टुडू ने किया। इस दौरान अस्पताल के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनता को मलेरिया से बचाव के घरेलू उपाय विस्तार से बताए गए।