जमुई: खैरमा के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो घायल
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के खैरमा के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान झाझा प्रखंड क्षेत्र के सुंदरी टांड़ निवासी गोपाल दास तथा सौदागर दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वहीं बेल कराने दोनो कोर्ट आ रहे थे।