जमुई: चंद्रशैली गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के चंद्रशैली गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई बुरी तरह घायल हो गए। घायल दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सतरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित के द्वारा दोनों भाइयों का इलाज किया जा रहा है।