जमुई: लोहा गांव में दबंग पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 सोनो थाना क्षेत्र के लोहा गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर बुधवार की रात दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर चंदन रावत की जमकर पिटाई कर दी। जिससे चंदन रावत बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घायल चंदन रावत के द्वारा घटना की जानकारी सोनो थाना की पुलिस को दी गई, फिर परिजन द्वारा देर रात चंदन रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।