जमुई: कुराव गांव में दहेज में 5 लाख नहीं दिया तो ससुराल वाले ने महिला को मारपीट कर भगाया,पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के नीम नवादा टोला कुराव गांव में दहेज में पांच लाख रूपए नहीं देने पर एक महिला को उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर पहले ससुराल से निकाल दिया। बाद में पत्नी को मृत बताकर दूसरी महिला से शादी रचा लिया। इसको लेकर पीड़ित महिला एसपी को आवेदन देकर आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।