जमुई: सुग्गी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 सुग्गी गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान पद्मावत गांव निवासी रजनीकांत राम के रूप में हुई है