बस्तर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, हर प्रभावित परिवार को मिलेंगे 10 हजार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 सितंबर 2026 को बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों, पशुधन और अन्य संपत्तियों का तेजी से सर्वे कर पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंद्रावती नदी के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों का भी अवलोकन किया तथा निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने को कहा। साथ ही बाढ़ का पानी उतरने के बाद शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, �