चिड़ावा: चिड़ावा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ 5 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चिड़ावा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर फरार हुए 5 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव निवासी लाखू के रूप में हुई है, जो थाना स्तर की टॉप टेन वांछित सूची में शामिल था। थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।