धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ कल्लूवाला मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत और तीन घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 28, 2025 रेहड़ क्षेत्र के गांव रानी नांगल में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कोहराम मच गया।रानी नांगल के कार सवार रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।इसी दौरान बादीगढ कल्लूवाला मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमे मंजीत सिंह व बलविंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि दलवीर कौर व स्वर्ण कौर सहित तीन घायल हो गए।