धौलपुर: हरदेव नगर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोग घायल, महिलाएं बनीं हमले का मुख्य शिकार, बाजार में मची अफरा-तफरी
शहर के हरदेव नगर क्षेत्र में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। अचानक बेकाबू हुए इस कुत्ते ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। करीब एक दर्जन से अधिक लोग इस हमले में घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। घायलों में कुछ स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी बताए जा रहे हैं।