धौलपुर: गुलाब बाग के पास सीवर का पानी बना सिरदर्द, खेतों में भराव और सड़कों पर गड्ढों से जनजीवन अस्त-व्यस्त
शहर के गुलाब बाग क्षेत्र में सीवर की बड़ी समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पैलेस रोड पर सीवर का गंदा पानी लंबे समय से भरा हुआ है, जिससे न केवल सड़कें जलमग्न हैं, बल्कि लगातार हो रहे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसल कर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं।