धौलपुर: क्रय-विक्रय की व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही, किसानों को एक कट्टे के लिए कई घंटे धूप में खड़े होकर देनी पड़ रही अग्नि परीक्षा
वैसे तो सरकारें किसानों को देश का अन्नदाता कहती हैं। लेकिन सरकार के नुमाइंदों को अन्नदाता की कितनी फिक्र है, इसकी जमीनी हकीकत देखनी है तो क्रय विक्रय धौलपुर आईए। यहां किसान को एक कट्टा डाई के लिए पूरे- पूरे दिन कई घंटे तक कड़ी धूप में लाइन में लगना पड़ रहा है। इसे यूँ कहे कि एक कट्टा डाई के लिए किसान को कड़ी अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है तो कोई अतिशयोक्ति न