धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरी महिला की मौत, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
शहर में रेलवे स्टेशन पर आगरा से धौलपुर की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी कुंवर पाल ने बताया कि सोमवार सुबह आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन से महिला के गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा