"पंचायत हमारी है, हमारी ही चलेगी... कलेक्टर के पास जाओ, राष्ट्रपति के पास चले जाओ, राष्ट्रपति से ऊपर कोई अधिकारी हो तो उसके पास भी चले जाओ... आपका काम नहीं होगा।"
बूंदी जिले की चड़ी ग्राम पंचायत से सामने आए एक वीडियो ने पंचायत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि का कथित बयान कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं—
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की मनमानी और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया है, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Ladpura, Kota | Jun 30, 2026