मिर्ज़ापुर: पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने जंगीरोड मंडी समिति में शबरी कैंटीन का उद्घाटन किया
जंगीरोड मंडी समिति में शबरी कैंटीन का सोमवार की दोपहर 1:00 बजे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विद्याधर तिवारी, आशुकांत चुनाहे, नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता का राजेश शुक्ला ने अंगवस्त्र कर आभार जताया। इस दौरान अनिल पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।