मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर ब्रेक फेल होने से वाहन पलटा, चार लोग घायल, इलाज जारी
सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे मऊ जनपद के हलदल थाना क्षेत्र निवासी मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने आए थे दर्शन पूजन के उपरांत अष्टभुजा पहाड़ी पर दर्शन करने जाते समय गाड़ी का ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 7 लोग सवार थे चार लोग घायल हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया इलाज जारी