मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बताते चले कि सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश पाल। सिरसी गहरवार गांव की ओर जा रहे थे। बीच रास्ते में सड़क किनारे टूट कर बिजली का तार गिरा था। तार में करंट प्रभावित था रमेश टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गए। और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।