मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी धाम में मुंडन के विशेष मुहूर्त पर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मुंडन उपनयन संस्कार का विशेष मुहूर्त होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई है हालांकि आला अधिकारियों को नवरात्र के दौरान ही इस दिन की संभावित भीड़ के बारे में अवगत कराया गयाथा जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 14 अप्रैल तक प्रमुख मार्गों पर छाया का प्रबंध बना रहेगा पर शायद बजट नहीं उपलब्ध रहा होगा