अशोक नगर: बडोली गांव: पुरानी रंजिश में युवक ने एक व्यक्ति पर लाठी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
अशोकनगर जिले के बडोली गांव में एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने पीछे से छिपकर लाठी से हमाला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बडोली गांव निवासी रामराज पुत्र रामस्वरूप राजपूत उम्र 47 वर्ष पर शनिवार को शाम 7 बजे गांव के ही आकाश राजपूत ने पीछे से लाठी से हमाला कर दिया।