मवाना: मवाना के मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर पर हरिद्वार चंडी देवी से पहुंची पावन जोत, श्रद्धालुओं की रही भीड़
Mawana, Meerut | Nov 28, 2026 शुक्रवार को शाम लगभग 8:00 बजे हरिद्वार चंडी देवी से मवाना के मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर पर पावन ज्योत पहुंची इस दौरान ढोल नगाड़ों से जहां स्वागत हुआ वही जोत के दर्शन करने के लिए मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही इस दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बन गया।