चूरू: चूरू में चिकित्सक आमुखीकरण कार्यशाला व समीक्षा बैठक, जिला कलक्टर ने बैठक को संबोधित किया
Churu, Churu | Jul 26, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह 10:30 बजे टाऊन हॉल चूरू में चिकित्सक आमुखीकरण कार्यशाला व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से राज्य सरकार की मेडिकल के क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर गांव गांव ढाणी ढाणी लोगो को लाभान्वित किया जाए। राज्य सरकार की योजनाओं से मेडिकल सुविधा का लाभ मिले।