चूरू: बिजली चोरी मामले में डीजे कोर्ट का फैसला, सारोठिया गांव के व्यक्ति को एक साल की जेल और ₹18 लाख 76 हजार का जुर्माना
Churu, Churu | Jul 25, 2025 चूरू जिला एवं सेशन न्यायालय ने बिजली चोरी के एक गंभीर मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए गांव सारोठिया के आरोपी हरिराम को एक वर्ष के साधारण कारावास तथा 18 लाख 76 हजार 641 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला करीब पांच वर्षों से न्यायालय में लंबित था।