चूरू: लव मैरिज की जिद पर अड़ी सुजानगढ़ की युवती ने एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की मांग की
Churu, Churu | Jul 25, 2025 चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि उसने जब अपने परिजनों से प्रेम विवाह की इच्छा जताई तो परिजनों ने न केवल उसका विरोध किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इसी कारण वह युवक के साथ घर छोड़कर दिल्ली चली गई थी। अब लौटकर वह सीधे एसपी दफ्तर पहुंची है और सुरक्षा की मांग कर रही है।