सीटेट परीक्षा को लेकर पहुंचे परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक केसीआई विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर उसे वक्त हंगामा करने लगे जब प्रश्न पत्र लेट से आया। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे मिल जानी चाहिए थी लेकिन प्रश्न पत्र 10:40 पर आया। थाना अध्यक्ष के समझाने बुझाने पर हंगामा शांत हुआ और परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ।