देसरी: देसरी प्रखंड की भिखनपुरा पंचायत के वार्ड-01 में ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट बना कचरे का ढेर
देसरी प्रखंड के भिखनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या-01 में ब्रह्म स्थान के नजदीक स्थित छठ घाट कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस छठ घाट पर भिखनपुरा एवं पानापुर रघुनाथ गांव के हजारों श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाने आते हैं, आज उसी घाट की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।