मुगलसराय: मुगलसराय तिनकोनिया पोखरा के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
मुगलसराय के यूरोपियन कॉलोनी स्थित तिनकोनिया पोखरा के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाई की गुमटी के पास शव देख लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।