मुरैना नगर: जिगनी के पास कुत्तों ने गाय के बछड़े पर किया हमला, बछड़ा गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे गौ सेवक
जिगनी गांव के पास आवारा स्वानो ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो डंडे और पत्थर के सहारे श्वानों से बचाया गया। जिसके बाद बताया जाता है कि गाय का बछड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसके बाद सूचना मिलते मौके पर गौ सेवकों की टीम पहुंची और उपचार के लिए पशु अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार कराया गया।