मुरैना नगर: कैलारस के पास दो बाइक सवारों की हुई टक्कर, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
कैलारस से बाइक लेकर दो लोग अपने गांव मजरा के लिए आ रहे थे, तभी कैलारस के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए ,जिनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है।