दादरी: भूटानी सिटी सेंटर मॉल के पास गाड़ी टकराने के विवाद में दबंगों ने कैब चालक के साथ की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा में स्थित भूटानी सिटी सेंटर मॉल के समीप उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कैब चालक के साथ जब घर मारपीट की। वहीं दबंगों ने युवतियों के साथ अभद्रता करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।