बिश्रामपुर: सोरडीहा में परफेक्ट स्पोर्ट एकेडमी के जूनियर जिला चैंपियनशिप खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय के सोरडीहा में रविवार की दोपहर एक बजे सम्मान समारोह का आयोजन कर परफेक्ट स्पोर्ट एकाडमी के जूनियर जिला चैंपियनशिप खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे,समाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय,निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।