जीवाजीगंज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल
मुरैना। शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
मारपीट किस कारण से हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर भी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।