मुरैना: 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' के तहत निकली जागरूकता बाइक रैली।
मुरैना पुलिस द्वारा 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत जिले में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में पुलिस अधिकारियों, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह बाइक रैली एसएएफ स्मारक से प्रारंभ होकर बैरियल चौराहा, एमएस रोड, पुराना बस स्टैंड और पुल तिराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और जन-जागरूकता के माध्यम से एक सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
Morena Nagar, Morena | Jul 27, 2026