जगाधरी: थापर कॉलोनी में नोटिस का जवाब देने के बावजूद भी निगम कर्मचारियों ने तोड़ा शेड परिवार ने एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
अनिल कुमार ने बताया कि उसके घर के आगे एक सेड था जिसको तोड़ने का निगम ने नोटिस दिया था। जिसके बाद उसने इसका जवाब भी दे दिया था। मगर एक पड़ोसी की शिकायत के ऊपर निगम अधिकारी ने मिलकर उनके सेड को पीछे से तोड़ दिया जबकि वह घर में भी नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह पुरानी रंजिश रखता है जिसके चलते कार्रवाई को अंजाम दिया।