जगाधरी: मां बेटी के ऊपर घर से 50 लाख रुपये चोरी के आरोप के बाद पीड़ित मां-बेटी और ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में SP से की मुलाकात
सुमन ने बताया कि वह गधोला गांव के अंदर एक फैक्ट्री संचालक के घर पर पिछले सात आठ साल से कार्य कर रही हैं। ऐसे में फैक्ट्री संचालक ने उनके ऊपर घर से 50 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर मामला भी दर्ज कर दिया। जिसके चलते आज पीड़ित परिवार में गांव वालों से मिलकर एसपी से मुलाकात करते हुए इसमें न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है उन्होंने चोरी नहीं की।